मनोरंजन

'Nora Fatehi' से लाइव चैट में फैंस ने कहा कुछ ऐसा, इमोशनल हुईं 'साकी गर्ल'

Janta se Rishta
20 Aug 2020 9:58 AM GMT
Nora Fatehi से लाइव चैट में फैंस ने कहा कुछ ऐसा, इमोशनल हुईं साकी गर्ल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|नोरा फतेही ने अपने डांस से कई लोगों को प्रेरित किया है। मगर, नोरा के साकी-साकी गाने पर डांस ने एक फैन को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपना वज़न कम करने की ठान ली। हाल ही में नोरा ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो इंटरेक्शन रखा था, जिसमें उन्होंने इस बारे में बताया।

नोरा की यह फैन ऑस्ट्रिया की है। फैन ने बताया कि मूल रूप से वो लोग टर्की के रहने वाले हैं। नोरा उससे पूछती हैं कि वो हाऊ आर यू को टर्किश में कैसे बोलेंगी तो फैन उन्हें बताती है। इसके बाद युवती बताती है कि उसने जब साकी-साकी वीडियो शूट किया था तब ओवरवेट थी। लगभग 140 पाउंड्स, लेकिन अब काफ़ी वज़न लूज़ किया है। युवती आगे कहती है कि वो नोरा को यह बताना चाहती थी। नोरा उसका हौसला बढ़ाते हुए कहती हैं कि वो बहुत ख़ूबसूरत हैं और उन्हें यह जारी रखना चाहिए।

https://www.instagram.com/tv/CEGTQeUJbgL/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इंग्लैंड की एक डॉक्टर फैन की बातें सुनकर नोरा इमोशनल हो गयीं। उन्होंने बताया कि इस महामारी के प्रकोप के दौरान कोविड रोगियों की सक्रिय रूप से सेवा करती थीं और उन्होंने नोरा को राइजिंग स्टार कहा।

https://www.instagram.com/tv/CEGTb0nJNG9/?utm_source=ig_embed

बता दें कि नोरा फतेही दुनिया भर के शीर्ष 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से हैं। नोरा की अगली फ़िल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। नोरा इस साल स्ट्रीट डांसर 3 डी में नज़र आयी थीं, जिसका गर्मी गाना काफ़ी लोकप्रिय हुआ। मरजावां का एक तो कम ज़िंदगानी भी लोगों को ख़ूब पसंद आया था।

इसके अलावा नोरा पछताओगे गाने के फीमेल वर्ज़न में भी नज़र आने वाली हैं। यह गाना पिछले साल आया था, जिसमें नोरा ने विक्की कौशल के साथ अभिनय किया था। मूल ट्रैक के विपरीत इस नए म्यूजिक वीडियो को नए अंदाज में कोरियोग्राफ किया गया है और एक अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक वीडियो की तरह शूट किया गया है। सेटिंग से लेकर फिल्मांकन तक, ग्राफिक्स से लेकर लुक बिल्कुल अलग रखे गये हैं। नोरा ने रचनात्मक रूप से इस वीडियो को इंटरनेशनल लुक देने में मदद की है।

Next Story