न्यूज

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी में महज 148 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई अंडर-19 टीम

jantaserishta.com
22 July 2026 12:03 PM IST
भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी में महज 148 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई अंडर-19 टीम
x
कोलंबो: भारत अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 263 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है।
भारत द्वारा बनाए गए पहली पारी में 411 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। अवीशा समश सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सेनुजा वेकुनागोडा भी सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान विमथ दिंसारा ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा निराश किया और वह सिर्फ 8 रन ही बना सके। दिमंता महावितना अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 29 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद आउट हुए। कविजा गमागे 34 गेंदों का सामना करने के बाद महज 7 रन ही बना सके।
विरन चामुदिथा ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाए, जबकि दुलनिथ सिगेरा को 31 रनों के स्कोर पर रोहित यादव ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। जेसन फर्नांडो 13 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके। गिमहान मेंडिस अनलकी रहे और 4 रन बनाने के बाद रनआउट हुए। सेठमिका सेनेविरत्ने 25 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन पहली पारी में लाजवाब रहा। प्रणव राघवेंद्र ने 10 ओवर के स्पेल में 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, चिगुरुपति वेंकट ने 27 रन देकर 2 विकेट झटके। रोहित यादव भी शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 14 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। इससे पहले, भारत की पूरी टीम पहली पारी में 411 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
टीम की ओर से मनाल चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कुशाग्र ओझा ने भी शतकीय पारी खेली। कुशाग्र ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। हालांकि, वह अनलकी रहे और रनआउट होकर पवेलियन लौटे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story