न्यूज

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का असर, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

jantaserishta.com
16 May 2026 10:29 AM IST
बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का असर, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
x
चेन्नई: तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में बने डीप डिप्रेशन के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को विलुप्पुरम, कडलूर, मयिलादुथुरई और थेनी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, रविवार को डिंडीगुल, थेनी, कोयंबटूर और नीलगिरि जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
आईएमडी ने चेन्नई में भी अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून सामान्य तारीख 20 मई से करीब पांच दिन पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ जगह हादसे भी सामने आए।
नागपट्टिनम जिले के वेलिपालयम, पुथुर, वेलंकन्नी, तिरुपूंडी, किलवेलूर और अन्य इलाकों में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। कडलूर जिले के सिल्वर बीच पर बारिश के दौरान सेल्फी ले रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। पुथुपालयम निवासी हरिहरन की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक अस्पताल में भर्ती हैं।
चेंगलपट्टू जिले के मदुरांतकम, मेलमरुवथुर और चेय्यूर क्षेत्रों में भी बिजली के साथ भारी बारिश हुई। सिथामुर इलाके में तेज तूफान के दौरान एक नारियल का पेड़ घर पर गिर गया, जिससे कन्नियम्मल नामक महिला की मौत हो गई।
वहीं थेनी, कोयंबटूर, पेरम्बलूर और तेनकासी समेत कई जिलों में लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। किसानों ने बारिश का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे आने वाले दिनों में खेती-किसानी को बड़ा फायदा मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story