न्यूज

अगर आप सही तरीके से काम कर रही होती तो शायद नेता साथ न छोड़ते: अन्ना हजारे

jantaserishta.com
25 April 2026 3:11 PM IST
अगर आप सही तरीके से काम कर रही होती तो शायद नेता साथ न छोड़ते: अन्ना हजारे
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नेता को यह अधिकार है कि वह अपनी पसंद के अनुसार किसी भी राजनीतिक दल में जाए या वहां से अलग हो जाए।
हालांकि, हजारे ने साथ ही इस तरह के फैसलों के पीछे के कारणों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने संकेत दिया कि यदि कोई नेता अपनी पार्टी छोड़ता है, तो इसके पीछे जरूर कुछ आंतरिक समस्याएं या असंतोष हो सकता है। उनके अनुसार, “अगर पार्टी सही तरीके से काम कर रही होती तो शायद नेता उसे छोड़ने का फैसला नहीं करते।”
इस घटनाक्रम पर भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले किए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी आजादी के बाद सबसे कम समय में भ्रष्टाचार के मामलों में सबसे अधिक लिप्त रहने वाली पार्टी बन गई है।
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि 2013-14 के आसपास बनी आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक सदस्य और कार्यकर्ता समय-समय पर पार्टी छोड़ते रहे हैं। उन्होंने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से असंतोष बढ़ा है।
भाजपा नेता आरपी सिंह ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी में लोग असंतुष्ट हैं और यह अभी से नहीं है। चाहे योगेंद्र यादव हों, शाजिया इल्मी हों, प्रशांत भूषण हों या कुमार विश्वास हों, कई सारे लोग आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं। स्पष्ट है कि उनकी (अरविंद केजरीवाल) पार्टी में लोग उनके कार्यों से नाराज हैं।"
भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को अपने नेतृत्व के तरीके पर विचार करना होगा। आम आदमी पार्टी, जो कभी एक वैकल्पिक शक्ति बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ी थी, अब अपने उस मूल लक्ष्य से भटक गई है। यह उसी बदलाव का नतीजा है। वे लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन पार्टी के भीतर कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। अगर वे लोग जो पार्टी में शामिल हुए थे और कभी केजरीवाल के करीबी सहयोगी थे, अब पार्टी छोड़ रहे हैं तो इससे पता चलता है कि संगठन के भीतर सब कुछ ठीक से नहीं चल रहा है।"
उधर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "राघव चड्ढा और उनके साथ आए सभी सांसदों का मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने सही समय पर सही निर्णय लिया है। आप का गठन जिन उद्देश्यों के लिए हुआ था, वह उसकी पूर्ति नहीं कर पाए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story