न्यूज
जनादेश के लिए कुछ कुर्बानी देनी पड़े, तो हमें तैयार रहना चाहिए: गिरीश चोडणकर
jantaserishta.com
10 May 2026 8:40 AM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु कांग्रेस इंचार्ज गिरीश चोडणकर ने कहा कि सबसे पहले मैं तमिलनाडु के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। कल, राहुल गांधी समारोह में हिस्सा लेंगे, क्योंकि कई वर्षों के बाद एक लोकप्रिय सरकार बनेगी जिसमें कांग्रेस भी शामिल होगी। वह एक ऐतिहासिक पल होगा।
कांग्रेस से अलग होने के बाद डीएमके के लोकसभा में अलग सीट मांगने पर गिरीश चोडणकर ने कहा कि राजनीति में जनता सबसे ऊपर होती है और जनता का जनादेश सबसे बड़ी अथॉरिटी। इससे ऊपर कुछ भी नहीं है। अगर हमें जनादेश के लिए कुछ कुर्बानी देनी पड़े, तो हमें वो कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। लोक भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई है। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 10 मई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
राजभवन के अनुसार, सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र सौंपा था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा समर्थन दिए जाने वाले पत्र भी राज्यपाल को सौंपे।
इसके बाद राज्यपाल ने विजय को तमिलनाडु सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश भी दिया है।
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने विजय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे विजय को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। तमिलनाडु इस समय बदलाव और नई उम्मीदों के दौर में खड़ा है। टैगोर ने कहा कि राज्य की जनता सामाजिक न्याय, समानता, विकास और मानवीय शासन पर आधारित समावेशी तमिलनाडु की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय के नेतृत्व में जनता केंद्रित, पारदर्शी और सुशासन वाली सरकार स्थापित होगी।
Tagsगिरीश चोडणकर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





