न्यूज

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

jantaserishta.com
13 Jun 2026 8:35 AM IST
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
x
बर्मिंघम: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 87 रनों से हराया।
इंग्लैंड को एमी जोन्स और डैन व्याट ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर सिर्फ 13.4 ओवर में 135 रन जोड़े। जोन्स ने 38 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि जोन्स के आउट होने का ज्यादा फर्क व्याट पर नहीं पड़ा। उन्होंने दूसरे छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।
व्याट 62 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहीं। 169 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी अंत के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला।
इससे पहले, महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम था। टीम ने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे।
शुक्रवार को हुए मैच में 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से नीलाक्षी डी सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रनों का योगदान दिया।
टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से कुल 351 रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप में दोनों पारियों को मिलकर दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में फ्रेया केम्प ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वह टी20 विश्व कप के डेब्यू मुकाबले में 4 विकेट लेने वाली महज तीसरी गेंदबाज बनीं। वहीं, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो अपने नाम किए। लॉरेन बेल और लिन्से स्मिथ ने एक-एक विकेट चटकाया।
साल 2018 में महिला टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में कुल 354 रन बने थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story