छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अफसर आनंद मसीह को IAS अवार्ड...रायपुर संभागायुक्त कार्यालय में है पदस्थ
Janta se Rishta
6 Sep 2020 1:37 PM GMT
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अफसर आनंद मसीह को आईएएस अवार्ड दिया गया है। उनको 2018 बैच आवंटित किया गया है। मसीह राज्य प्रशासनिक सेवा के कुशल अधिकारी रहे हैं। उन्होने नेक महत्वपूर्ण जिलों में अहम जिम्मेदारी का निर्वहन कर अपनी कुशल प्रशासनिक दक्षता प्रदर्शित की है। उन्हें संभागायुक्त कार्यालयों के काम-काज का भी व्यापक अनुभव है। फिलहाल वे रायपुर संभागायुक्त कार्यालय में उपायुक्त के पद पर कार्य कर रहे हैं।
Next Story