न्यूज
'मैं हमेशा विजय वेरियन रहूंगी', तमिलनाडु के सीएम से मुलाकात के बाद वरलक्ष्मी सरथकुमार का पोस्ट
jantaserishta.com
16 July 2026 12:18 PM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम सरकार इन दिनों भ्रष्टाचार और कथित घूसखोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। डीएमके ने सरकार पर सरकारी वकीलों की नियुक्ति, पार्टी पदाधिकारी का रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो और विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे आरोप लगाए हैं। इस बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार ने सीएम विजय के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है।
गुरुवार को वरलक्ष्मी सरथकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की। थलापति! मैं काफी देर तक सोचती रही कि इस पोस्ट में क्या लिखूं, लेकिन फिर महसूस हुआ कि इस बारे में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है। इसलिए मैं सिर्फ एक बात कहना चाहती हूं। लोग सौ तरह की बातें करेंगे, लेकिन आखिरकार सी. जोसेफ विजय हमारे मुख्यमंत्री हैं और आगे भी इसी पद पर बने रहेंगे।
पोस्ट में लिखा है कि आलोचना करना आसान है, लेकिन पहली ही कोशिश में मुख्यमंत्री चुना जाना अपार साहस, दृढ़ संकल्प और तमिलनाडु की जनता के अथाह प्यार का प्रमाण है। आइए इस जिम्मेदार पद और जनादेश का सम्मान करें। कर्म हमेशा शब्दों से अधिक प्रभावशाली होते हैं। जो लोग लगातार कमियां निकालते हैं, समय उन्हें सच्चाई दिखा देगा। तब तक हमें धैर्य, सम्मान और प्रोत्साहन के साथ यह देखना चाहिए कि वह वास्तव में क्या हासिल करते हैं।
मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं सर। हमेशा करती आई हूं और हमेशा एक 'विजय वेरियन' (विजय की कट्टर प्रशंसक) रहूंगी। हमसे मिलने और इतना समय देने के लिए आपका धन्यवाद।
उन्होंने कैप्शन में ये भी लिखा, "'सरकार' फिल्म के सेट पर मैंने आपसे जो बात कही थी, उसे याद करके हम दोनों खूब हंसे। मुझे तभी महसूस हो गया था कि यही आपकी मंजिल है। आप हमेशा की तरह विनम्र और गर्मजोशी से मिलने वाले रहे। इस मुलाकात में हमें महिला कल्याण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा करने का अवसर मिला। मुझे उम्मीद है कि तमिलनाडु के लोगों के लिए कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे और आपके नेतृत्व में तमिलनाडु के लोग निरंतर प्रगति और समृद्धि प्राप्त करे।
Tagsतमिलनाडु
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





