न्यूज
'मैंने भविष्यवाणी की थी', स्कॉटलैंड पर मोरक्को की जीत का नोरा फतेही ने मनाया जश्न
jantaserishta.com
20 Jun 2026 1:18 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड डांसिंग डीवा नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मोरक्को को मिली 1-0 की जीत पर खुशी जाहिर की है। नोरा की मैच को लेकर की गई भविष्यवाणी भी पूरी तरह से सही साबित हुई।
मोरक्को की रहने वाली एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर स्टोरी के जरिए बोस्टन स्टेडियम में हुए मैच की कुछ क्लिप और तस्वीरें शेयर कीं। नोरा ने 28 साल पहले इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में दिलचस्प जानकारी भी शेयर की।
एक्ट्रेस ने सबसे पहले स्टेडियम से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लाल टी-शर्ट के साथ सफेद प्लीटेड शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई थी। फिर उन्होंने अपनी भविष्यवाणी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया, "मैं यहां बोस्टन में मोरक्को बनाम स्कॉटलैंड मैच में हूं। मेरी भविष्यवाणी 1-शून्य है।"
दूसरी क्लिप में, नोरा को यह कहते हुए सुना गया: “दोस्तों, मजेदार बात यह है कि स्कॉटलैंड और मोरक्को 28 साल बाद एक साथ खेल रहे हैं। उस मैच में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। वे इस मैच के लिए फिर से एक साथ आए हैं; यह जबरदस्त होने वाला है। क्या हम फिर से 3-0 करेंगे? मुमकिन है!" मोरक्को ने 70 सेकंड के अंदर जैसे ही मैच में अपना पहला गोल दागा, तो स्टैंड में मौजूद नोरा इस गोल का जश्न मनाती हुई नजर आईं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मोरक्को बनाम स्कॉटलैंड, मैंने 1-0 की भविष्यवाणी की थी।"
स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोरक्को का प्रदर्शन शानदार रहा। मोरक्को ने पूरे मैच में स्कॉटलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और शुरुआती गोल करने के बाद विपक्षी टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही मोरक्को ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मोरक्को ने अब तक खेले अपने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम के 2 मैचों के बाद कुल 6 अंक हैं। नोरा इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मोरक्को के पहले मैच में भी टीम को चीयर करने पहुंची थीं।
Tagsनोरा फतेही
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





