न्यूज
मैंने सपने में नहीं सोचा था कि आरसीबी का कप्तान बनूंगा और ट्रॉफी जीतूंगा: रजत पाटीदार
jantaserishta.com
1 Jun 2026 8:56 AM IST

x
अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है और दोनों बार कप्तान रजत पाटीदार रहे हैं। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद पाटीदार काफी भावुक नजर आए।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "बहुत ही शानदार लग रहा है। जब हम यहां आए थे, तो पिछले साल की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं। मेरे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हमारी योजना एकदम स्पष्ट थी। जब हमने टॉस जीता, तो लक्ष्य का पीछा करना हमारे लिए आसान हो गया। जिस तरह से भुवी, हेजलवुड, रसिक, क्रुणाल, सुयश और शेफर्ड ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की, वह सचमुच काबिले-तारीफ थी। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी का कप्तान बनूंगा और ट्रॉफी जीतूंगा। मुझे लगता है कि यह मेरी किस्मत में लिखा था। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।"
उन्होंने कहा, "पिछले साल के मुकाबले इस बार हमारा आत्मविश्वास थोड़ा ज्यादा था। जहां भी हम खेलने गए, वहां मौजूद प्रशंसकों की वजह से हमें हर जगह अपने घरेलू मैदान जैसा ही महसूस हुआ। टूर्नामेंट से पहले की मेरी तैयारी बहुत अच्छी रही। मैंने इस बात का विश्लेषण करने की कोशिश की कि मेरे लिए कौन से शॉट्स सबसे ज्यादा कारगर रहेंगे। मुझे दिनेश कार्तिक से कई अहम सुझाव मिले, जो मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुए। वह हमेशा टीम के लिए हर पल मौजूद रहते हैं।"
पाटीदार ने आरसीबी फैंस के लिए कहा, "यह एक बार फिर आपके लिए है, आरसीबी के फैन्स। इस साल कप हमारा है।"
फाइनल मैच पर गौर करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए। आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
Tagsरजत पाटीदार
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





