न्यूज

'भारत के लिए मेडल जीतकर गर्व महसूस कर रहा हूं', ब्रॉन्ज जीतने पर बोले सेल्वा प्रभु थिरुमारन

jantaserishta.com
2 Aug 2026 12:42 PM IST
भारत के लिए मेडल जीतकर गर्व महसूस कर रहा हूं, ब्रॉन्ज जीतने पर बोले सेल्वा प्रभु थिरुमारन
x
ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को ट्रिपल जंप इवेंट में भारत की झोली में दो मेडल आए। प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। सेल्वा ने कहा कि वह भारत के लिए मेडल जीतकर गर्व महसूस कर रहे हैं।
सेल्वा ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला सीनियर इंटरनेशनल मेडल है। सेल्वा ने कहा कि वह भारत के लिए मेडल जीतकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। भारतीय एथलीट ने कहा कि यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। सेल्वा ने कहा कि वह अपने यह मेडल परिवार, कोच और उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने उनके इस सफर में उनकी मदद की।
वहीं, सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रवीण चित्रवेल ने कहा कि वह मेडल से ज्यादा अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वह अपने प्रदर्शन से थोड़ा निराश हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वह चौथे स्थान पर रहे थे और मेडल से चूक गए थे और इसी कारण वह यहां पर सिल्वर मेडल जीतने से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह एशियन गेम्स में और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। प्रवीण ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ जंप के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
मेंस शॉट पुट एफ57 में सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट शुभम जुयाल ने कहा कि यह मेडल उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। शुभम ने बताया कि वह चार साल पहले 1 अगस्त को आईसीयू में भर्ती थे और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर देश के लिए मेडल जीत पाएंगे। शुभम ने कहा कि उनके परिवार, दोस्तों और भारतीय सेना ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। शुभम ने मेडल जीतने का श्रेय अपने कोच को दिया। उन्होंने 13.28 मीटर दूर गोला फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story