न्यूज
मैं टीम से बेस्ट प्रदर्शन कराने में नाकाम रहा, उरुग्वे के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले कोच बिएल्सा
jantaserishta.com
27 Jun 2026 12:43 PM IST

x
गुआडालाहारा: स्पेन के खिलाफ मिली 0-1 की हार के साथ ही उरुग्वे फुटबॉल टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया। टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए हेड कोच मार्सेलो बिएल्सा ने खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
बिएल्सा का कहना है कि वह उरुग्वे की टीम से बेस्ट प्रदर्शन करवाने में नाकाम रहे। दो बार की चैंपियन उरुग्वे ग्रुप स्टेज में खेले 3 मुकाबलों में सिर्फ 2 प्वाइंट ही अर्जित कर सकी और तीसरे नंबर पर रही। 'सिन्हुआ' के मुताबिक बिएल्सा ने कहा, "मैं उरुग्वे के खिलाड़ियों की क्षमता के अनुसार उनसे बेस्ट प्रदर्शन करवाने में नाकाम रहा। मैं टीम को एकजुट करके हर खिलाड़ी से उनकी काबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करवा सका।"
बिएल्सा ने मैच के दौरान कप्तान फेडेरिको वाल्वरडे की जगह दूसरे खिलाड़ी को मैदान पर भेजने और हाफ टाइम के बाद गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा को स्थानापन्न करने के अपने फैसले का बचाव किया। बिएल्सा ने बताया कि 56वें मिनट में वाल्वरडे की जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारने का मकसद टीम के आक्रमण को और मजबूत बनाना था। उनका मानना था कि इससे उरुग्वे ज्यादा गोल करने के मौके बना सकेगा। हालांकि मैच के बाद टीवी कैमरों में वाल्वरडे सब्स्टीट्यूट बेंच पर भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए।
पहले हाफ में स्पेन के एलेक्स बेना के गोल के दौरान मुस्लेरा गेंद को रोक नहीं पाए थे। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में उनकी जगह गोलकीपर सर्जियो रोशे को उतारा गया। बिएल्सा ने साफ किया कि यह फैसला उनका नहीं, बल्कि खुद मुस्लेरा का था। उन्होंने कहा, "मुस्लेरा ने खुद मैदान से बाहर आने की इच्छा जताई थी। यह उनका अपना फैसला था।" कोच ने मुस्लेरा का बचाव करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी और बेहतरीन खिलाड़ी हैं और एक गलती के आधार पर उनकी आलोचना करना सही नहीं है।
इस मुकाबले में स्पेन ने 42वें मिनट में बढ़त बनाई। एलेक्स बेना ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाया, जो मुस्लेरा के हाथों के बीच से निकलकर गोल में चला गया। उस समय मैदान पर दोनों टीमों के दो खिलाड़ियों का इलाज चल रहा था, लेकिन खेल जारी था और बेना ने मौके का पूरा फायदा उठाया। यही गोल मैच में निर्णायक साबित हुआ।
Tagsफीफा वर्ल्ड कप
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





