न्यूज

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

jantaserishta.com
18 Jun 2026 8:52 AM IST
मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान
x
मुंबई: 'गुल्लक' के पांचवें सीजन को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस शो की सबसे बड़ी ताकत सादगी भरा अंदाज और आम भारतीय परिवार की जिंदगी को वास्तविक तरीके से दिखाना है। इसी बीच शो में संतोष मिश्रा का किरदार निभाने वाले अभिनेता जमील खान ने आईएएनएस संग बातचीत में अपने किरदार और अपनी सोच को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं।
आईएएनएस से बात करते हुए जमील खान ने कहा, ''मैं किरदार संतोष मिश्रा को सिर्फ अभिनय के तौर पर नहीं देखता, बल्कि उसे अपने निजी जीवन से भी जोड़ता हूं। इस किरदार की प्रेरणा मुझे अपने पिता से मिली है और मैंने जीवन के कई अनुभव को इस भूमिका में शामिल किया है। जब कोई कलाकार जीवन की भावनाओं को किरदार में डालता है, तो वह ज्यादा वास्तविक और प्रभावी बन जाता है।''
उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मेरी सोच हमेशा से सकारात्मकता, संवेदनशीलता और प्यार पर आधारित रही है। मैं मानता हूं कि जीवन में इन मूल्यों को बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसी वजह से मैं अपने किरदार संतोष मिश्रा को भी इसी सोच के साथ निभाता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे किरदार से कोई भी नकारात्मक संदेश समाज में जाए।''
जमील खान ने कहा, ''आज के समय में समाज में नकारात्मक बातें तेजी से बढ़ रही हैं, जबकि सकारात्मक चीजें धीरे-धीरे कम हो रही हैं। ऐसे माहौल में मेरा मानना है कि लोगों को अच्छी और सकारात्मक कहानियों की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। नकारात्मकता दिखाना आसान होता है, लेकिन असली चुनौती अच्छाई को सामने लाना है और उसे लोगों तक पहुंचाना है।''
उन्होंने कहा, ''मैं जीवन को एक बड़े दृष्टिकोण से देखता हूं। परिवार सिर्फ एक छोटा समूह नहीं है, बल्कि यह समाज की नींव है। अगर परिवार में सही सोच और व्यवहार है तो वही आगे चलकर समाज और शहर को भी प्रभावित करता है। इसी सोच के आधार पर मैं अपने किरदारों को गहराई से समझता हूं और उन्हें निभाने की कोशिश करता हूं।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story