न्यूज
'आपके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती', शादी की सालगिरह पर पति के लिए पूर्णा का प्यार भरा पोस्ट
jantaserishta.com
12 Jun 2026 10:28 AM IST

x
मुंबई: फिल्म और टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री शमना कासिम, जिन्हें पूर्णा के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर पति के लिए एक प्यार भरा पोस्ट किया है।
पूर्णा ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। इस पोस्ट के लिए कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''12 जून वह दिन है, जब मैंने और मेरे पति ने पूरी जिंदगी एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया था।''
अभिनेत्री ने कहा, ''यह वो पल था जब हम दोनों ने सुख-दुख, खुशी-गम, हंसी-मजाक और जीवन की हर चुनौती का सामना साथ मिलकर करने का वादा किया था। उस दिन हमने एक-दूसरे का हाथ कभी न छोड़ने और आखिरी सांस तक साथ रहने का संकल्प लिया था।''
पोस्ट में पूर्णा ने आगे लिखा, ''पति-पत्नी के बीच कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो जाती है। ऐसे मौकों पर मैं कई बार ऐसी बातें कह देती हूं, जिनका वास्तव में कोई मतलब नहीं होता। यहां तक की मैं कभी-कभी गुस्से में यह तक भी कह देती हैं कि मुझे आपकी जरूरत नहीं है, लेकिन यह सच नहीं है। मैं आपके बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। आप इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि मेरे दिल में आपके लिए कितना प्यार हैं।''
अपने पोस्ट पूर्णा ने कहा, ''मैं आपके लिए जो महसूस करती हूं, उन्हें शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना आसान नहीं है। अगर प्यार से भी बड़ा कोई एहसास इस दुनिया में मौजूद है, तो वही एहसास मैं अपने पति के लिए महसूस करती हूं। वह मेरे लिए मेरी खुशी, सुकून, घर और जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।''
पूर्णा ने अपने वैवाहिक जीवन के लिए दुआ भी मांगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका विवाह हमेशा खुशियों और प्यार से भरा रहे, उनके रिश्ते को और मजबूती मिले और दोनों जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाते रहें। उन्होंने लिखा, ''आप हमेशा मेरे हैं और मैं हमेशा आपकी ही रहूंगी। ईश्वर हमारे निकाह को आशीर्वाद देता रहे, हमारे रिश्ते को मजबूत करें, और हमें आने वाले सभी सालों तक प्यार, शांति और खुशी में साथ रखे।''
Tagsशादी की सालगिरह
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





