न्यूज

'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं', 'डॉन 3' विवाद पर जावेद जाफरी ने दी प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
8 Jun 2026 10:12 AM IST
मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं, डॉन 3 विवाद पर जावेद जाफरी ने दी प्रतिक्रिया
x
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'डॉन 3' से जुड़े विवाद को लेकर इंडस्ट्री में लगातार चर्चा जारी है। इसी बीच अब अभिनेता जावेद जाफरी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही रणवीर सिंह का समर्थन भी जताया है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे विवाद की जानकारी होने से इनकार किया।
जावेद जाफरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''मुझे इस विवाद की जानकारी नहीं है। न मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी हूं और न ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं, इसलिए इस विवाद की अंदरूनी जानकारी मुझे नहीं है।''
हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के काम की तारीफ की। जावेद जाफरी ने कहा, ''रणवीर अच्छा काम करता है और मेरा दोस्त है। मुझे भरोसा है कि विवाद जो भी होगा, जल्द ही सुलझ जाएगा।''
जावेद जाफरी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 'डॉन 3' विवाद लगातार गहराता जा रहा है और इस पर फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इससे पहले भी कई कलाकार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए कहा था, ''सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) को रणवीर सिंह के मेंबर होने पर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होती है, हम उनके साथ खड़े रहते हैं। यह बात पहले ही पब्लिक डोमेन में आ चुकी है, इसलिए मैं इस पर और कोई कमेंट नहीं करना चाहती। हम उनके लिए, उनके साथ हैं। अगर उन्हें कभी हमारी जरूरतपड़ी,, तो हम रणवीर सिंह के लिए हमेशा खड़े हैं।''
वहीं, कंगना रनौत ने इस विवाद पर अपना अलग ही नजरिया पेश किया था। उन्होंने कहा था, ''जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नामुमकिन है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े। ऐसे में रणवीर सिंह को समझना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके इतने दुश्मन हैं।''
दरअसल, पूरा मामला फिल्म 'डॉन जुड़ा जुड़ा हुआ है। इस फिल्म की घोषणा साल 2023 में फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने की थी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने वाले थे और इसे लोकप्रिय डॉन फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी माना जा रहा था। हालांकि बाद में खबरें सामने आईं कि रणवीर सिंह ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इसके बाद विवाद शुरू हुआ और यह मामला अलग-अलग संगठनों तक पहुंच गया। मेकर्स ने दावा गया कि शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों में काफी खर्च हो चुका था और अचानक बदलाव से करोड़ो रुपये का नुकसान हुआ, जिसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story