न्यूज

हिमाचल निकाय चुनाव: सीएम सुक्खू बोले- 'ये शहर के भविष्य को संवारने का अवसर', नाहन में राजीव बिंदल ने डाला वोट

jantaserishta.com
17 May 2026 10:43 AM IST
हिमाचल निकाय चुनाव: सीएम सुक्खू बोले- ये शहर के भविष्य को संवारने का अवसर, नाहन में राजीव बिंदल ने डाला वोट
x
शिमला: हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम समेत 51 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह निकाय चुनाव आपके अपने शहर, नगर और वार्ड के भविष्य को संवारने का बड़ा अवसर है। लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें।
हिमाचल प्रदेश में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। निकाय चुनावों में लगभग 3,60,859 पात्र मतदाता 1,147 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करने के लिए वोट कर रहे हैं। जिन चार नगर निगमों में आज वोट डाले जा रहे हैं, उनमें सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर शामिल हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मेरे प्यारे हिमाचलवासियो, निकाय चुनाव आपके अपने शहर, नगर और वार्ड के भविष्य को संवारने का बड़ा अवसर है। मेरी आप सभी मतदाताओं से हार्दिक अपील है कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और घरों से निकल कर मतदान अवश्य करें।"
उन्होंने आगे लिखा, "आपका वोट आपके अपने शहर की मूलभूत सुविधाओं की दिशा तय करेगा। यह वोट स्थानीय स्तर पर विकास की रफ्तार को मजबूती देगा और जनसेवा व ईमानदार राजनीति को आगे बढ़ाएगा। मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दें। सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले जनप्रतिनिधियों को चुनें, ताकि वे आपके वार्ड और नगर की आवाज बनें और विकास को घर-घर तक पहुंचाएं। आइए, मिलकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और अपने शहर, नगर व वार्ड की मजबूत स्थानीय सरकार बनाएं।"
वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपने परिवारजनों के साथ नाहन नगर परिषद चुनाव के लिए नाहन के वार्ड नंबर 5 में मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नाहन में नगर परिषद के गठन के लिए आप सब भी अपने-अपने मत का प्रयोग करें।
राजीव बिंदल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "नाहन में विकास का नया दौर लाने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट प्रदान करने का भी आप सबसे आग्रह करता हूं। एक वर्ष के बाद हिमाचल में भाजपा सरकार का गठन होने जा रहा है और भाजपा ही नाहन में विकास और जनहित के लिए कार्य करेगी क्योंकि कांग्रेस सरकार ने तो साढ़े तीन साल में केवल तालाबंदी की है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story