न्यूज

हेली मैथ्यूज का शतक, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हराया

jantaserishta.com
11 July 2026 8:30 AM IST
हेली मैथ्यूज का शतक, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हराया
x
ब्रेडी: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत में कप्तान हेली मैथ्यूज ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मैच पर नजर डालें तो, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। आयरलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 269 रन बनाए थे। आयरलैंड के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं विकेटकीपर बल्लेबाज एमी हंटर ने 90 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 96 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान गेबी लेविस ने 39 रन बनाए थे। ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 30 और लुइस लिटिल ने 27 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर ने 10 ओवर में 49 रन देकर 4, और हेली मैथ्यूज ने 10 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए। जैनिलेया ग्लासगो और करिश्मा रामहरक को 1-1 विकेट मिला।
270 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज और रीलियाना ग्रिमंड ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 258 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज महिला टीम की तरफ से वनडे फॉर्मेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है। मैथ्यूज 123 गेंदों पर 2 छक्के और 24 चौकों की मदद से 159 रन बनाकर नाबाद रहीं। मैथ्यूज का यह 11वां वनडे शतक था और वनडे की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। ग्रिमंड अपना शतक चूक गईं। वह 107 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुईं। स्टेफनी टेलर 2 रन पर नाबाद रहीं। मैथ्यूज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story