न्यूज

सीडब्ल्यूजी 2026 में हरियाणा के मुक्केबाजों का जलवा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी फाइनल में पहुंचने पर बधाई

jantaserishta.com
1 Aug 2026 10:55 AM IST
सीडब्ल्यूजी 2026 में हरियाणा के मुक्केबाजों का जलवा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी फाइनल में पहुंचने पर बधाई
x
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत के सभी 10 मुक्केबाजों ने अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। इन 10 में से 7 मुक्केबाज हरियाणा से हैं, जो शनिवार को देश की झोली में कम से कम सिल्वर मेडल डालेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है।
हरियाणा के मुक्केबाजों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन ने बधाई देते हुए कहा, "आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश की मेडल टैली को और भी ऊपर लेकर जाएं, यही हमारी कामना है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।"
पुरुष कैटेगरी में हरियाणा के मुक्केबाज सचिन सिवाच (60 किग्रा) ,अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (90 प्लस किग्रा) शनिवार को फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगे। सेमीफाइनल में नरेंद्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए त्रिनिदाद और टोबैगो के मुक्केबाज नाइजेल पॉल को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अंकुश ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराकर कम से कम अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। सचिन ने हैरिस-एलन (वेल्स) को 5-0 से सेमीफाइनल में मात दी।
वहीं, महिलाओं में हरियाणा की साक्षी चौधरी (51 किग्रा) ,प्रीति पंवार (54 किग्रा) ,जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा) और प्रिया घनघस (60 किग्रा) ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। साक्षी ने 51 किग्रा वर्ग में कनाडा की एम्बर-जेन वॉल को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से धूल चटाई। वहीं, प्रिया ने 60 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड की एल. किंग्स-व्हीटली को सेमीफाइनल में 5-0 से मात देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। जैस्मिन ने सेमीफाइनल में रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट के जरिए लेसोथो की रैपेलांग मासेलेला को हराया। भारत के सभी 10 मुक्केबाज शनिवार को रिंग में देश के लिए 'गोल्डन पंच' लगाने के इरादे से उतरेंगे। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक 5 गोल्ड समेत कुल 23 मेडल अपने नाम कर चुका है। भारत मेडल टैली में फिलहाल 10वें नंबर पर मौजूद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story