न्यूज

'खुश हूं कि मैच खत्म कर पाया', परिवार को समर्पित की ईशान ने अपनी दमदार पारी

jantaserishta.com
19 May 2026 9:18 AM IST
खुश हूं कि मैच खत्म कर पाया, परिवार को समर्पित की ईशान ने अपनी दमदार पारी
x
चेन्नई: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। एसआरएच की इस जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली।
ईशान ने कहा कि वह जानते थे कि पिच मुश्किल है और इसी कारण वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर रहना चाहते थे। ईशान ने इस पारी को अपने परिवार को समर्पित किया। ईशान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए और वह एसआरएच को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर आउट हुए। ईशान को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मैच के बाद कहा, "जब मैं कीपिंग कर रहा था, तो मुझे लगा कि विकेट आसान नहीं था, खासकर जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, और धीमी गेंदें बहुत अच्छा काम कर रही थीं। मुझे बस आखिरी ओवर तक खेलना था। यह बस वहां रहने और खुद पर विश्वास करने के बारे में था। आप किसी भी समय खुद पर शक नहीं कर सकते। जब आप क्रीज पर बने रहते हैं, तो गेंदबाजों के लिए हर बार सही करना मुश्किल होता है। हम दोनों [मैं और क्लासेन] बस अपने शॉट खेल रहे थे।"
ईशान ने बताया कि उनकी चचेरी बहन का हाल ही में निधन हो गया था और उनका भाई परिवार के साथ पहली बार यहां मैच देखने आया है। उन्होंने अपनी इस पारी को परिवार को समर्पित किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, "कभी-कभी मुझे लगता है कि यह प्रेरणा के बारे में भी है और इस मुकाबले में मेरी प्रेरणा मेरा चचेरा भाई था, जिसकी बहन का हाल ही में निधन हुआ है। हमारे परिवार में यह मुश्किल समय था और वे यहां पहली बार मैच देख रहे थे। इसी वजह से मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था, और मुझे खुशी है कि वह इस पारी को देखने के लिए यहां थे, और मैं यह मैच खत्म कर पाया।"
सीएसके के खिलाफ मिली 5 विकेट से जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story