न्यूज

राजस्थान में चलाए जा रहे 'ग्राम चौपाल' कार्यक्रम, सीएम ने कहा-गांव को मजबूत बनाएंगे

jantaserishta.com
21 May 2026 10:55 AM IST
राजस्थान में चलाए जा रहे ग्राम चौपाल कार्यक्रम, सीएम ने कहा-गांव को मजबूत बनाएंगे
x
बांसवाड़ा: राजस्थान में 'ग्राम चौपाल' कार्यक्रम चलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में 'ग्राम चौपाल' कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना ​​है कि जब तक गांव आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगे और किसान, युवा तथा श्रमिक सशक्त नहीं होंगे, तब तक न तो राज्य और न ही देश सच्चा विकास हासिल कर सकता है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव-गांव 'ग्राम चौपाल' कार्यक्रम को जरिए किसानों से बातचीत कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नीचे तक पहुंचाने की है। हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा है। पंचायत में रोजगार सृजन करने की भी हमारी कोशिश है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। हम नई तकनीक से कैसे खेती कर सकते हैं, कम पानी में कैसे अच्छी खेती कर सकते हैं। किस खेती को करने से फायदा होगा। किसान के साथ ही माताएं-बहनें आर्थिक रूप से कैसे मजबूत हों, यह सब तभी संभव हो पाएगा, जब हम ऐसे कार्यक्रम को माध्यम से गांव को मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा, आर्थिक तौर से मजबूत होंगे। गांव में चौपाल करने से उनकी छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में जानकारी होती, उसका समाधान होता है।
हाल ही में राजस्थान को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की। 19 मई को राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को राज्य भर में तंबाकू नियंत्रण पहलों को लागू करने में अनुकरणीय कार्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार 2026 के तहत एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा था कि यह सम्मान जन स्वास्थ्य, प्रभावी नीति कार्यान्वयन और 'तंबाकू मुक्त राजस्थान' के निर्माण के प्रति राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा था कि सरकार नागरिकों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए लगातार ठोस और परिणामोन्मुखी कदम उठा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story