न्यूज
10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी: एसईसीआर में 1,191 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन
jantaserishta.com
14 May 2026 5:54 PM IST

x
रायपुर: नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), बिलासपुर, ने ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 1,191 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एसईसीआर ने ट्रेड अप्रेंटिस के जिन 1,191 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें बढ़ई के 38, सीओपीए (325 डिवीजन के साथ 25 मुख्यालय/निर्माण) के 350, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 12, इलेक्ट्रीशियन के 206, इलेक्ट्रिशियन (मैकेनिकल) के 4, फिटर के 223, मशीनिस्ट के 4, पेंटर के 41, प्लंबर के 30, मैकेनिकल (आरएसी) के 40, एसएमडब्ल्यू के 4, स्टेनोग्राफर (इंजीनियरिंग) (21 डिवीजन के साथ 15 मुख्यालय/निर्माण) के 36, स्टेनोग्राफर (हिंदी) (15 डिवीजन के साथ 10 मुख्यालय/निर्माण) के 25, डीजल मैकेनिक के 8, टर्नर के 4, वेल्डर के 20, वायरमैन के 125, रासायनिक प्रयोगशाला सहायक के 4, और ट्रैक मशीन/बीएसपी के 17 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, या कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 11 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, आयु के आधार पर मेरिट, चिकित्सा परीक्षण, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीवार सबसे पहले एनएपीएस (राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना) की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। वहां खुद को रजिस्टर कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
Tagsएसईसीआर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





