न्यूज

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत तक की गिरावट के साथ खुले

jantaserishta.com
28 April 2026 10:20 AM IST
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत तक की गिरावट के साथ खुले
x
मुंबई: सोने और चांदी मंगलवार को गिरावट के साथ खुले, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम आधा प्रतिशत तक कम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,51,721 रुपए के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,51,700 रुपए पर खुला।
सुबह 9:50 यह 0.14 प्रतिशत या 207 रुपए की कमजोरी के साथ 1,51,514 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने 1,51,500 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,802 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,41,824 रुपए के मुकाबले 2,40,490 रुपए पर खुला। फिलहाल यह 0.59 प्रतिशत 1,424 रुपए की गिरावट के साथ 2,40,400 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,40,218 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,41,250 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोने और चांदी दोनों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर सोना 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.48 डॉलर प्रति औंस पर था।
बीते एक साल में डॉलर में सोना 40 प्रतिशत से अधिक और चांदी 126 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच शांति की वार्ता फिलहाल बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अमेरिका को दिए प्रस्ताव में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार हो गया था और अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी हटने के बाद परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने को तैयार था, लेकिन अमेरिका का मानना है कि दोनों मुद्दों का हल एक साथ निकाला जाना चाहिए, अन्यथा उसका पक्ष कमजोर हो जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story