न्यूज

सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं

jantaserishta.com
24 July 2026 11:57 AM IST
सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं
x
मुंबई: सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.6 प्रतिशत तक कम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1,42,821 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,42,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
सुबह 11 बजे यह 870 रुपए या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,41,951 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,742 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,42,393 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली 2,19,375 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,18,280 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 884 रुपए या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,18,491 रुपए प्रति किलो पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,17,325 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,18,884 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कॉमैक्स पर सोना 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,030 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.80 डॉलर प्रति औंस पर था।
कीमती धातुओं में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना है, जो कि अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद फिर से 101 के पार पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।
अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है और ईरान, मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं, अमेरिका लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिससे हॉर्मुज पर नियंत्रण करने की उसकी क्षमता कम हो जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story