न्यूज
नीरज पाठक के निर्देशन के प्रशंसक हुए फ्रेडी दारूवाला, बोले- 'पिछले सीजन से ज्यादा इंटेंस होगी कहानी'
jantaserishta.com
14 May 2026 8:51 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता फ्रेडी दारूवाला वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में वीर भूषण ठाकुर की भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी यूपी में हथियार तस्करों के गिरोह को पकड़ने के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें फ्रेडी दारूवाला का किरदार महत्वपूर्ण मोड़ लाता है।
अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सीरीज के बारे में बताया, "नीरज पाठक सर ने इसे इतने शानदार तरीके से लिखा और निर्देशित किया है कि सब कुछ पिछले सीजन के मुकाबले और भी मजेदार और इंटेंस होगा। इस बार इमोशनल दांव ऊंचे हैं और किरदारों की परतें धीरे-धीरे दर्शकों के सामने खुलेंगी।"
फ्रेडी ने शूटिंग के अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इसे एक लंबे शेड्यूल में शूट किया, जो किसी अलग सीजन की शूटिंग जैसा नहीं बल्कि एक निरंतर सफर जैसा महसूस हुआ है। अविनाश मिश्रा की व्यक्तिगत जिंदगी और जियोपॉलिटिकल ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
सीरीज में शालीन भनोट बलजीत सिंह नाम के पुलिस अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सीजन-2 को लेकर बढ़ती हुई जिम्मेदारी पर विचार शेयर करते हुए कहा, "जैसे-जैसे कहानी आगे बढे़गी, किरदार में अतीत का बोझ और अनुभवों की गहराई जुड़ती जाएगी।
उन्होंने कहा, "एक कलाकार के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है क्योंकि दर्शकों की उम्मीदें पहले सीजन से कहीं ज्यादा होती है। शुरुआत में जो किरदार सीधा-सादा लग सकता है, वह बाद के एपिसोड्स तक आते-आते मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी टूट चुका होता है। उस बदलाव को ईमानदारी से पर्दे पर उतारना ही सबसे बड़ी चुनौती और रोमांच है।"
शालीन ने जोर देते हुए कहा कि कलाकारों को जितना अधिक दबाव और जिम्मेदारी दी जाती है, उन्हें परफॉर्म करने में उतना ही आनंद आता है। 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' केवल एक पुलिस वाले की कहानी नहीं है, बल्कि यह इंसानी भावनाओं के उतार-चढ़ाव की भी यात्रा है। यह सीरीज 15 मई 2026 से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
Tagsफ्रेडी दारूवाला
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





