न्यूज

रेखा गुप्ता के जांच आदेश के बाद फोर्टिस की सफाई, कहा-मरीजों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

jantaserishta.com
26 Jun 2026 10:39 AM IST
रेखा गुप्ता के जांच आदेश के बाद फोर्टिस की सफाई, कहा-मरीजों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
x
नई दिल्ली: दिल्ली में फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग को लेकर उठे विवाद के बीच अस्पताल प्रशासन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान कथित अनियमितताओं और लापरवाही से जुड़ी शिकायतों की जांच के आदेश दिए थे। सरकार के इस फैसले के बाद अब फोर्टिस अस्पताल ने आधिकारिक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है।
दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग में मरीजों के इलाज के दौरान कथित अनियमितताओं और लापरवाही की शिकायतों के मामले में जांच शुरू होने जा रही है। गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। सरकार का कहना है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के जांच के आदेश के बाद फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि वह मरीजों की देखभाल, क्लीनिकल उत्कृष्टता, और सभी नियामकीय नियमों के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अस्पताल के बयान में कहा गया, "मामले से संबंधित सभी विवरण हमें औपचारिक रूप से प्राप्त होने के बाद हम उपलब्ध जानकारी का सावधानीपूर्वक अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही हम जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे।"
फोर्टिस अस्पताल ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और उनका बेहतर इलाज हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। अस्पताल ने कहा कि वह हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।
अब इस मामले में सभी की नजर सरकारी जांच पर टिकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि शिकायतों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फोर्टिस अस्पताल ने दोहराया है कि वह मरीजों के हितों और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story