खेल

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी का निधन... 64 साल के उम्र में ली अंतिम सांस

Janta se Rishta
23 Aug 2020 1:49 PM GMT
पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी का निधन... 64 साल के उम्र में ली अंतिम सांस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी इरफान अली गौङ का रविवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह 64 साल के थे।

गौड़ पिछले कई दिनों से लीवर में इंफेक्शन और टाइफाइड से पीड़ति थे। इसी दौरान उन्हें कोरोना हो गया। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल भेजा गया जहां सुबह उनका निधन हो गया। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

गौड़ सीकर साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष एवं हैंडबाल संघ के सचिव भी थे। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुभाष महरिया ने गहरी संवेदना जताते हुए इसे खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story