न्यूज

विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी; जुलाई में 15,000 करोड़ रुपए से अधिक किए निवेश

jantaserishta.com
12 July 2026 5:01 PM IST
विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी; जुलाई में 15,000 करोड़ रुपए से अधिक किए निवेश
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जुलाई में शुद्ध खरीदार रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 15,000 करोड़ रुपए से भी अधिक का निवेश किया है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक (1-10 जुलाई) भारतीय इक्विटी में 15,157 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।
यह बीते कुछ महीनों में पहला मौका है, जब विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार बन गए हैं। एफपीआई ने जून में इक्विटी से 49,340 करोड़ रुपए निकाले थे, इससे पहले मई में 32,963 करोड़ रुपए, अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपए और मार्च में 1.17 लाख करोड़ रुपए की भारी निकासी की थी। इससे पहले फरवरी में एफपीआई ने 22,615 करोड़ रुपए निवेश किए थे।
जुलाई में निवेश की वापसी के बावजूद, विदेशी निवेशक साल की शुरुआत से अब तक शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि एफपीआई ने 2026 में अब तक भारतीय इक्विटी बाजार से 2.6 लाख करोड़ रुपए निकाले हैं, जो 2025 की इसी अवधि में दर्ज 1.66 लाख करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की है।
इक्विटी के अलावा, विदेशी निवेशकों ने जुलाई में डेट मार्केट में भी अपना निवेश बढ़ाना जारी रखा। एफपीआई ने 'फुल्ली एक्सेसिबल रूट' (एफएआर) के जरिए डेट सिक्योरिटीज में 6,625 करोड़ रुपए का निवेश किया, जबकि सामान्य रूट के जरिए 3,228 करोड़ रुपए का निवेश किया गया।
इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मिलाजुला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 194 अंक या 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,569 और निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,207 पर बंद हुआ।
इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 846 अंक या 1.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 63,036 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 241 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,416 पर था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story