न्यूज
सम्राट चौधरी सरकार का फ्लोर टेस्ट, संजय सरावगी बोले- एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत
jantaserishta.com
24 April 2026 10:40 AM IST

x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को सियासी हलचल तेज है, क्योंकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है।
इसके लिए एक विशेष एकदिवसीय सत्र बुलाया गया है, जिसमें फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस मुद्दे पर आईएएनएस से कहा कि एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है। उन्होंने कहा, "जब भी नया मुख्यमंत्री शपथ लेता है और नई सरकार बनती है, तो फ्लोर टेस्ट कराना एक सामान्य प्रक्रिया होती है।"
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी भरोसा जताते हुए कहा, "आज फ्लोर टेस्ट है। हमें सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचना है। यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे।"
दरअसल, फ्लोर टेस्ट एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके जरिए यह तय किया जाता है कि सरकार के पास विधानसभा में बहुमत है या नहीं। इसे विश्वास मत या ट्रस्ट वोट भी कहा जाता है।
इस प्रक्रिया में राज्यपाल मुख्यमंत्री को निर्देश देते हैं कि वे सदन में अपना बहुमत साबित करें। इसके लिए अक्सर विशेष सत्र बुलाया जाता है। मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग तरीकों से हो सकती है। जैसे ध्वनि मत (वॉइस वोट), इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग या फिर सदस्यों की गिनती के जरिए।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, फ्लोर टेस्ट किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा होता है, क्योंकि इससे सरकार की वैधता स्पष्ट होती है और यह सुनिश्चित होता है कि सत्ता में बैठी सरकार को सदन का समर्थन प्राप्त है।
अब सबकी नजरें आज होने वाले इस फ्लोर टेस्ट पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कितनी मजबूत है और क्या वह सदन में अपना बहुमत साबित कर पाती है या नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





