न्यूज
वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी में सपाट कारोबार
jantaserishta.com
17 July 2026 10:02 AM IST

x
मुंबई: वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को सपाट हुई और दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,40,348 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 338 रुपए की तेजी के साथ 1,40,686 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
शुरुआती कारोबार में सुबह 9:30 बजे यह 52 रुपए या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,40,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,40,733 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर और 1,40,375 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में बना हुआ है।
चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2,16,013 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 745 रुपए की कमजोरी के साथ 2,15,268 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल चांदी 582 रुपए या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,15,431 रुपए प्रति किलो पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,233 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,16,230 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,991 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55 डॉलर प्रति औंस पर थी।
अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष से वैश्विक स्तर पर बढ़ी अस्थिरता के चलते सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना तीन महीने की अवधि में 18 प्रतिशत (डॉलर में) से अधिक, एक महीने की अवधि में 9 प्रतिशत और बीते एक हफ्ते में 3 प्रतिशत फिसल चुका है।
चांदी में भी इसी तरफ की गिरावट देखने को मिली है। चांदी बीते तीन महीनों में 32 प्रतिशत से अधिक, एक महीने में 21 प्रतिशत से अधिक और बीते एक हफ्ते में करीब 8 प्रतिशत फिसल चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





