भारत

मण‍िपुर के पांच विधायक कांग्रेस से इस्‍तीफा देने के बाद भाजपा में हुआ शामिल, जेपी नड्डा से की मुलाकात

Janta se Rishta
19 Aug 2020 1:11 PM GMT
मण‍िपुर के पांच विधायक कांग्रेस से इस्‍तीफा देने के बाद भाजपा में हुआ शामिल, जेपी नड्डा से की मुलाकात
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क नई दिल्‍ली, एएनआइ। आज मणिपुर के पांच विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद सभी विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) से मुलाकात की। बता दें कि मणिपुर में इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आसानी से विश्वासमत हासिल कर लिया था। तब कांग्रेस के छह पूर्व विधायक पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे। इन विधायकों ने कांग्रेस के साथ-साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1296050178122637317?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1296050178122637317|twgr^&ref_url=https://www.jagran.com/politics/national-five-manipur-mlas-who-had-resigned-from-congress-joined-bjp-and-meet-jagat-prakash-nadda-20643724.html

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सोमवार को इन बागी विधायकों को लेकर दिल्‍ली के लिए रवाना हुए थे। उन्‍होंने मंगलवार को नई दिल्‍ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। कांग्रेस के मौजूदा विधायक और सिंह के रिश्तेदार आर के इमो सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं। भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा से मुलाकात के बाद एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि आज मेरी भाजपा अध्यक्ष नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात हुई। मैंने मणिपुर के राजनीतिक घटनाक्रमों से उन्हें अवगत कराया। अध्यक्षजी ने विधानसभा में विश्वासमत जीतने के लिए सरकार को बधाई भी दी है।

उल्‍लेखनीय है कि मणिपुर में भाजपा नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने राज्य विधानसभा में 16 के मुकाबले 28 वोट से विश्वास मत जीता था। सदन में गठबंधन सरकार के पास विधानसभा अध्यक्ष समेत 29 सदस्यों का संख्या बल था जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के 24 विधायक थे। इन विधायकों में से आठ ने कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया था। वैसे भी बीरेन सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन कांग्रेस के आठ विधायकों के नदारद रहने से उनका रास्ता और आसान हो गया था।

https://jantaserishta.com/news/private-companies-to-operate-6-airports-in-the-country-central-cabinet-meeting-took-a-big-decision/

Next Story