न्यूज
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्रियों में मची चीख-पुकार; सभी सुरक्षित बचाए गए
jantaserishta.com
14 Nov 2026 10:56 AM IST

x
मथुरा: मथुरा के राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पुल के ऊपर शनिवार देर रात चलती बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बस में सवार करीब 40 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात 1:38 बजे पीआरवी 5840 को सूचना मिली कि राया कट पुल के ऊपर एक चलती बस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि उसे पूरी तरह बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
महावन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार राय ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि आग की सूचना मिलते ही समय रहते पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन बस और यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक, बस खजुराहो ट्रेवल्स की थी। बस चालक जितेंद्र निवासी नौगांव, छतरपुर (मध्य प्रदेश) 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर जा रहा था। इसी दौरान राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में रखा यात्रियों का सामान भी आग की चपेट में आकर जल गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





