न्यूज
नोएडा में दो जगहों पर आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरी
jantaserishta.com
5 Jun 2026 10:58 AM IST

x
नोएडा: एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
पहली घटना नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आईवी कंट्री सोसाइटी में सामने आई, जहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट के अंदर लगी थी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोका जा सका।
वहीं, दूसरी घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 गिझोड़ स्थित शताब्दी विहार में हुई, जहां एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि भवन के निचले हिस्से में एक रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी (पेइंग गेस्ट) की व्यवस्था है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के समय भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Tagsनोएडा
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





