न्यूज

दिल्ली के शाहदरा में बिजली के सामान के गोदाम में लगी आग, कोई भी हताहत नहीं

jantaserishta.com
20 Jun 2026 11:28 AM IST
दिल्ली के शाहदरा में बिजली के सामान के गोदाम में लगी आग, कोई भी हताहत नहीं
x
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार को एक इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में स्थित गोदाम में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए कुल छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और आसपास की इमारतों में आग फैलने से रोका।
फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी वह इलेक्ट्रिकल सामान के भंडारण के लिए इस्तेमाल होता था और घटना के समय वह बंद (लॉक) था। जब टीम मौके पर पहुंची तो गेट बंद था और अंदर इलेक्ट्रिकल सामग्री रखी हुई थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। इसके लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है, जो इलाके में अन्य स्थानों पर जांच करेंगे।
फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया, "हमें सुबह 4.50-4.51 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब हम यहाँ पहुँचे, तो पता चला कि यह इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है। हमने पूरी कोशिश की और आग पर काबू पा लिया, आग पर काबू पाने में हमें एक घंटा लगा था। "
इससे पहले शुक्रवार को दो अन्य स्थानों पर आग हादसों के बाद सामने आई है। जिसमें पहला द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी, जबकि दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक लकड़ी के फर्नीचर शोरूम में हुई थी।
दमकल विभाग ने बताया था कि नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग लगभग 300 वर्ग गज में फैले एक टिन-शेड ढांचे में थी। सुबह लगभग 3:30 बजे सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर बिना किसी हताहत के काबू पा लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story