न्यूज

एफआईएच यूथ हॉकी5एस: भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

jantaserishta.com
26 July 2026 11:46 AM IST
एफआईएच यूथ हॉकी5एस: भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष
x
मस्कट: भारतीय भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-1 से हराया।
रोमित पाल (5वें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें मिनट) और शाहरुख अली (13वें मिनट) के गोल की बदौलत भारत ने खिताबी मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। एशियाई चैंपियन बना। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में भारत ने सटीक पासिंग और अनुशासित खेल के साथ शुरुआत में ही बढ़त बना ली। रोमित पाल ने पहले हाफ में गोल करते हुए भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने पाकिस्तानी गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल दागा।
दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने अपना दबदबा और बढ़ाया; कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल करते हुए भारत की बढ़त को दोगुना किया, तो इसके तुरंत बाद शाहरुख अली ने गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। पाकिस्तान की ओर एकमात्र गोल मुहम्मद उस्मान ने मैच के 16वें मिनट में दागा। हालांकि, इसके अलावा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। फाइनल में पहुंचने की वजह से, भारत और पाकिस्तान दोनों ने पहली एफआईएच यूथ हॉकी5एस वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।
हालांकि, भारत की महिला टीम को फाइनल मैच में चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चीन ने भारतीय डिफेंस को भेदते हुए मैच में कुल 4 गोल दागे, जबकि भारत की बेटियां सिर्फ 2 गोल ही कर सकीं। खिताबी मैच में हार के कारण भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए, हॉकी इंडिया ने टीमों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की। गोल्ड मेडल जीतने वाली पुरुष टीम के हर खिलाड़ी को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 1 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला टीम की हर खिलाड़ी को 1 लाख रुपये मिलेंगे और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story