न्यूज

एफआईएच विमेंस नेशंस कप: ग्रुप ए में टॉप पर भारतीय टीम, टॉप-4 में जगह पक्की

jantaserishta.com
16 Jun 2026 1:09 PM IST
एफआईएच विमेंस नेशंस कप: ग्रुप ए में टॉप पर भारतीय टीम, टॉप-4 में जगह पक्की
x
ऑकलैंड: भारतीय टीम ने मंगलवार को ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2026 के अपने दूसरे पूल ए मैच में जापान को 2-1 से हराकर सेमी-फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने अब तक अपने दोनों पूल गेम जीते हैं।
कप्तान और 'प्लेयर ऑफ द मैच' सलीमा टेटे (33') और लालरेम्सियामी (49') ने भारत के लिए गोल किए। जापान के लिए एकमात्र गोल हिरामित्सु ऐ (35') ने किया। मिडफील्डर ज्योति का यह 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था, जो जीत के साथ यादगार बन गया।
मैच में पहला हाफ बहुत कड़ा था, दोनों टीमों ने मौके बनाए लेकिन हाफ-टाइम तक कोई भी बराबरी नहीं कर सका।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने 33वें मिनट में एक अच्छे पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। नवनीत कौर के शॉट को निक्की प्रधान ने सलीमा की तरफ खेला। कप्तान ने बिना मौका गंवाए गेंद को गोल पोस्ट में भेजकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
जापान ने ठीक 2 मिनट बाद गोल किया। हीरामित्सु (35') ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में भारत की लालरेमसियामी ने 49वें मिनट में गोल किया। सुशीला चानू पुखरामबम ने सर्कल के किनारे से गोल की ओर एक तेज पास दिया। लालरेमसियामी ने गोल करते हुए भारत को जीत दिलाई। यह गोल भारतीय टीम के लिए विजयी साबित हुआ। इस गोल के साथ भारत की बढ़त 2-1 हो गई और मैच टीम इंडिया के कब्जे में आ गया।
भारतीय टीम इस जीत के साथ पूल ए में शीर्ष पर पहुंच गई। भारत के 6 अंक हो गए हैं। पिछले मैच में भारत ने अमेरिका को हराया था। जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। भारत अब टूर्नामेंट के अपने आखिरी पूल ए मैच में 18 जून को उरुग्वे से भिड़ेगा। जापान और अमेरिका पूल ए से सेमीफाइनल की दूसरी जगह के लिए आमने-सामने होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story