न्यूज

एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम

jantaserishta.com
16 Jun 2026 1:38 PM IST
एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम
x
ऑकलैंड: भारत ने मंगलवार को एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में पूल 'ए' के अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने अब तक अपने दोनों पूल मैच जीते हैं।
ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए मुकाबले में कप्तान और 'प्लेयर ऑफ द मैच' सलीमा टेटे (33वें मिनट) और लालरेमसियामी (49वें मिनट) ने भारत के लिए गोल दागे, जबकि एई हिरामित्सु (35वें मिनट) जापान की एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं।
मिडफील्डर ज्योति के लिए यह एक यादगार मैच था, जिन्होंने अपना 100वां सीनियर इंटरनेशनल मैच खेला। पहला हाफ बेहद कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें दोनों टीमों ने मौके बनाए लेकिन हाफ-टाइम तक कोई भी टीम बराबरी नहीं तोड़ सकी।
तीसरे क्वार्टर में खेल में तब रोमांच आ गया जब भारत ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर में अपना पहला गोल किया। नवनीत कौर के शॉट को निक्की प्रधान ने बेहतरीन तरीके से सलीमा की ओर पास किया और कप्तान ने उसे गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिलाई।
हालांकि जापान ने 2 मिनट बाद ही मैच में पकड़ बना ली। हिरामित्सु (35वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर बराबरी कर ली।
अंतिम क्वार्टर में भारत की लालरेमसियामी ने 49वें मिनट में विजयी गोल दागा। सुशीला चानू पुखरामबम ने सर्कल के किनारे से गोल की ओर एक सटीक पास दिया और लालरेमसियामी को गेंद को नेट में डालकर भारत को जीत दिलाई।
इस जीत के साथ, अपराजित भारत, अमेरिका और जापान के खिलाफ जीत से मिले छह अंकों के साथ पूल 'ए' में शीर्ष पर पहुंच गया है।
भारत टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में 18 जून को उरुग्वे का सामना करेगा, जबकि जापान और अमेरिका पूल 'ए' से दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए भिड़ेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story