न्यूज

फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, क्वार्टर फाइनल में मार्क गुएही के खेलने पर संशय बरकरार

jantaserishta.com
10 July 2026 11:57 AM IST
फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, क्वार्टर फाइनल में मार्क गुएही के खेलने पर संशय बरकरार
x
मियामी: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टेंशन बढ़ गई है। नॉर्वे के खिलाफ होने वाले अहम मैच में टीम के डिफेंडर मार्क गुएही का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं, मिडफील्डर डेक्लान राइस भी बीमारी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को मियामी स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले, टीम ने राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको को 3-2 से हराकर अंतिम आठ का टिकट हासिल किया था। इसी मुकाबले के बाद गुएही को हल्की हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। शुक्रवार को गुएही फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे, जिसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि वह नॉर्वे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गुएही और डेक्लान राइस बुधवार को टीम के साथ ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए। दोनों खिलाड़ियों ने मैदान से अलग अपना रिकवरी और फिटनेस प्रोग्राम पूरा किया। अगर गुएही शुक्रवार को टीम के साथ अभ्यास नहीं कर पाते हैं, तो नॉर्वे के खिलाफ उनके खेलने की संभावना काफी कम हो सकती है।
दूसरी ओर, डेक्लान राइस भी बीमारी के कारण लगातार दूसरे दिन ट्रेनिंग से दूर रहे। इंग्लैंड की टीम को उम्मीद है कि वह समय पर फिट होकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इंग्लैंड के लिए डिफेंस में भी परेशानी खड़ी हो गई है। मेक्सिको के खिलाफ मुकाबले में जेरेल क्वांसाह को रेड कार्ड मिला था, जिसके कारण वह दो मैचों के लिए निलंबित हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कोच थॉमस ट्यूशेल को टीम कॉम्बिनेशन को लेकर नए विकल्प तलाशने होंगे।
नॉर्वे के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड होंगे। हालैंड इस वर्ल्ड कप में अब तक सात गोल कर चुके हैं और उनकी मौजूदगी इंग्लैंड के डिफेंस के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इस बीच, अनुभवी खिलाड़ी जॉर्डन हेंडरसन भी चोट के बावजूद टीम के साथ बने हुए हैं। मेक्सिको के खिलाफ जीत का जश्न मनाते समय उनकी कलाई में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सफल सर्जरी हुई और वह इंग्लैंड के कैंप में वापस लौट आए हैं। इंग्लैंड फुटबॉल ने बताया कि हेंडरसन टीम होटल में आराम कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story