न्यूज
फीफा वर्ल्ड कप: कोटे डी आइवर ने पहली बार बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, कुराकाओ को 2-0 से हराया
jantaserishta.com
26 Jun 2026 9:06 AM IST

x
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में कोटे डी आइवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुराकाओ को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही कोटे डी आइवर ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है।
मैच की शुरुआत से ही कोटे डी आइवर कुराकाओ पर हावी रही। टीम ने लगातार कुराकाओ के डिफेंस पर दबाव बनाया, जिसका फायदा जल्द ही कोटे डी आइवर को मिला। मैच के 7वें मिनट में निकोलस पेपे ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यान डियोमंडे से मिले पास को पेपे ने बेहतरीन गोल में तब्दील किया। पेपे का सातवें मिनट में किया गया गोल कोटे डी आइवर का वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज गोल है।
फिलाडेल्फिया स्टेडियम में 0-1 से पिछड़ने के बाद कुराकाओ की टीम ने पहले हाफ में वापसी करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन कोटे डी आइवर के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ में भी कोटे डी आइवर का दबदबा देखने को मिला। मुकाबले के 64वें मिनट में टीम की बढ़त को पेपे ने दोगुना कर दिया। इब्राहिम सांगारे ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए कुराकाओ के डिफेंस को भेदते हुए पेपे को गेंद पास की, जिसे कोटे डी आइवर के खिलाड़ी ने आसानी से गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।
पेपे द्वारा किए गए दूसरे गोल से कोटे डी आइवर की जीत तय हो गई। इसके बाद कुराकाओ ने गोल के अंतर को कम करने की कई बार कोशिश की, लेकिन टीम विफल रही। ग्रुप ई से तीन टीमों ने राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई है। जर्मनी ग्रुप में पहले स्थान पर रही, तो कोटे डी आइवर ने दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज का टिकट हासिल किया। वहीं, इक्वाडोर ने बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई है।
जीत के बाद पेपे ने टीम के यादगार प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "यह गर्व और खुशी की बात है। हम नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, इसलिए कोटे डी आइवर के लोगों के लिए यह गर्व की बात है। मेरे दो गोल? यह सब टीम की वजह से है। पहले गोल में, यान डियोमांडे ने मुझे बॉल देने में बहुत अच्छा काम किया। दूसरा गोल इब्राहिम संगारे का शानदार पास था, और मुझे बस उस पर अपना पैर लगाना था। हम जितना हो सके उतना आगे जाने की कोशिश करेंगे; हमारे पास ऐसा करने के लिए अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं।"
Tagsफीफा वर्ल्ड कप
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





