न्यूज
फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने शान से कटाया राउंड ऑफ 16 का टिकट, घाना को 1-0 से दी मात
jantaserishta.com
4 July 2026 11:03 AM IST

x
कैनसस सिटी: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम में घाना को 1-0 से हराया।
इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने अंतिम 16 का टिकट हासिल कर लिया है। मैच में शुरुआत से ही कोलंबिया ने आक्रामक खेल दिखाया और घाना के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। टीम को इसका फायदा भी जल्द ही मिला। मैच के 14वें मिनट में जॉन एरियास ने कोलंबिया की ओर से पहला गोल दागा। लुइस जेवियर सुआरेज के असिस्ट पर एरियास ने शानदार गोल दागा।
पहले हाफ में कोलंबिया ने बढ़त को दोगुना करने के कई मौके बनाए। लुइस डियाज ने बॉक्स के अंदर से एक अच्छा शॉट लगाया, लेकिन वह लक्ष्य से चूक गया। वहीं, जोहान मोजिका के हेडर को घाना के गोलकीपर लॉरेंस अती-जिगी ने शानदार तरीके से बचाया। घाना की तरफ से भी कुछ हमले किए गए, लेकिन टीम कोलंबिया के डिफेंस को पहले हाफ में भेदने में नाकाम रही।
दूसरे हाफ में भी कोलंबिया का दबदबा बना रहा। 56वें मिनट में लुइस डियाज ने एक और बार गेंद को नेट में पहुंचाया, लेकिन यह गोल ऑफसाइड होने के कारण अमान्य घोषित किया गया। इसके बाद भी कोलंबिया ने लगातार हमले जारी रखे, लेकिन टीम को दूसरा गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। घाना की टीम पूरे मैच में कोलंबिया की मजबूत डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई। मैच के दौरान घाना का एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लग सका।
अंतिम मिनटों में कोलंबिया ने अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने पर ध्यान दिया और डिफेंस को मजबूत बनाए रखा। टीम ने संयम के साथ खेलते हुए घाना को कोई बड़ा मौका नहीं दिया और 1-0 की बढ़त को अंत तक बनाए रखा। राउंड ऑफ 16 में अब कोलंबिया का सामना स्विट्जरलैंड से 8 जुलाई को वैंकूवर में होगा। स्विट्जरलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट हासिल किया है।
Tagsफीफा वर्ल्ड कप
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





