खेल

रोहित शर्मा की ये धांसू तस्वीर देख फैंस बोले - इस बार फिर IPL अपना

Janta se Rishta
13 Sep 2020 11:49 AM GMT
रोहित शर्मा की ये धांसू तस्वीर देख फैंस बोले - इस बार फिर IPL अपना
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोविड-19 महामारी के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। जहां पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। जहां दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी एक धांसू तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, रोहित ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में रोहित कुल लुक में नजर आ रहे है। जिसके बाद फैंस ने उनकी इस तस्वीर के ऊपर काफी कमेंट किए है गौरतलब है कि आईपीएल में 10 बार एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार अपरह्न साढ़े तीन बजे और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरु होगा।

PunjabKesari

रोहित के नाम पर आईपीएल में 188 मैचों में 31.60 की औसत से 4,898 रन दर्ज हैं जिनमें एक शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली और सुरेश रैना (5368) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अपने इन रनों में से 446 रन विदेशी धरती पर बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और यूएई में अब तक कुल 21 मैच खेले और 24.77 की औसत से रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक (उच्चतम 52) शामिल हैं।

https://jantaserishta.com/news/sreesanths-big-statement-came-to-an-end-on-spot-fixing-ban/

Next Story