खेल

फैंस को खूब पसंद आया धोनी का ये नए लुक... बोले एक दम हटके...आपने देखा क्या ?

Janta se Rishta
12 Sep 2020 10:58 AM GMT
फैंस को खूब पसंद आया धोनी का ये नए लुक... बोले एक दम हटके...आपने देखा क्या ?
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को अबु धाबी में होने वाले विस्फोटक मुकाबले के साथ आईपीएल 13 की जंग शुरु हो जाएगी। जहां सभी टीमें अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में सीएसके के धाकड़ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे है।

दरअसल, सीएसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- the yellove and craze for this man is simply unmatchable... बता दें कि चेन्नई ने धोनी की कुछ नई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए अवतार में दिखाई पड़ रहे है। जिसके बाद माही के फैंस ने इस पोस्ट के ऊपर खूब कमेंट किए। वही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम हटके

गौरतलब है कि माही के आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने आइपीएल के पिछले 12 सीजन में कुल 190 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 3,215 रन बनाए हैं और उनका औसत 42.20 का रहा है। धौनी ने आइपीएल में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। उन्होंने आइपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन साल 2013 में बनाए थे।

https://jantaserishta.com/news/former-sri-lankan-cricketer-no-more-took-his-last-breath-at-the-age-of-73/

Next Story