न्यूज
दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा
jantaserishta.com
1 Nov 2026 9:51 AM IST

x
नई दिल्ली: विपक्ष की महारैली से पहले भाजपा ने नया पोस्टर जारी कर हमला बोला है। भाजपा दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्टर शेयर करते हुए विपक्ष के 'चलो दिल्ली' मार्च पर निशाना साधा है।
भाजपा दिल्ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्टर शेयर करके लिखा, "आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से 'ठगों का मेला' लगने वाला है, जिसका मकसद अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश-विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना है।"
भाजपा की ओर से शेयर किए गए पोस्टर में इंडिया ब्लॉक के प्रमुख चेहरों को दिखाया गया है और साथ में एक कॉकरोच की तस्वीर भी लगाई गई है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा है, "ठगबंधन फिल्म प्रेजेंट्स - ठगों का मेला। निर्देशक - राहुल गांधी, निर्माता - अखिलेश यादव। मकसद - देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना।"
बता दें कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'चलो दिल्ली' मार्च और महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह मार्च मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान तक पहुंच रहा है।
विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं का आरोप है कि मतदाताओं के वोट चुराए जा रहे हैं और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए यह 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन चलाया जा रहा है। भाजपा लगातार इस रैली को अफवाह और अराजकता फैलाने की कोशिश बता रही है, जबकि विपक्ष इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बता रहा है।
TagsBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





