न्यूज
फहीम सिन्हा बनेंगे बीपीएल के नए चेयरमैन, अमीनुल इस्लाम की लेंगे जगह
jantaserishta.com
10 Jun 2026 8:30 AM IST

x
नई दिल्ली: फहीम सिन्हा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के नए चेयरमैन होंगे। तमीम इकबाल के अध्यक्ष पद संभालने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह फैसला लिया है। बीपीएल पर खिलाड़ियों और अधिकारियों के भुगतान न करने और फिक्सिंग समेत कई गंभीर आरोप लग रहे हैं, जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कन्फर्म किया कि फहीम सिन्हा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के नए चेयरमैन के तौर पर अमीनुल इस्लाम की जगह लेंगे। यह फैसला बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल की अगुवाई में नए चुने गए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की पहली मीटिंग में लिया गया। फहीम बीपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर काम करेंगे, जबकि पुराने खेल आयोजक मसुदुज्जमां टूर्नामेंट के मेंबर सेक्रेटरी होंगे।
भुगतान न होने की दिक्कतों को लेकर बीपीएल की आलोचना हो रही है। लीग पर फिक्सिंग के भी आरोप लगे हैं, जिन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी नई गवर्निंग काउंसिल के कंधों पर होगी। बीसीबी अध्यक्ष तमीम कार्य और सुविधा समिति को हेड करेंगे, जबकि उनसे बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन्स को भी लीड करने की उम्मीद है, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने एड-हॉक कमेटी के तौर पर अपने समय में किया था।
इस बीच, बीसीबी ने घोषणा की है कि उन्होंने बीसीबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से मीर शकरूल आलम सिमंतो का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। हाल ही में बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को बीसीबी का नया अध्यक्ष चुना गया है।
तमीम अगले चार साल तक इस पद पर रहेंगे। रविवार को हुए चुनाव में तमीम को निर्विरोध बीसीबी का अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि तमीम अप्रैल से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर इस पद पर काम कर रहे थे। तमीम इकबाल बीसीबी के 21वें अध्यक्ष बने हैं। तमीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2025 में अलविदा कह दिया था। वह काफी समय से बांग्लादेश टीम से बाहर चल रहे थे और उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





