न्यूज
सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा: मनसुख मांडविया
jantaserishta.com
24 July 2026 8:12 AM IST

x
ग्लासगो: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 की शानदार शुरुआत पर खुशी जताई है। गुरुवार को टूर्नामेंट के पहले दिन बॉल्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मनसुख मांडविया ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की भी तारीफ की।
पिंकी सिंह और रूपा रानी टिर्की की भारतीय महिला जोड़ी ने गुरुवार को सेक्शनल ग्रुप प्ले स्टेज में माल्टा के खिलाफ एक रोमांचक टाई-ब्रेक मुकाबले में जीत के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 बॉल्स में अपने अभियान की शुरुआत की। डॉ. मांडविया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रोमांचक शुरुआत। आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें हमारे एथलीटों ने बॉल्स महिला पेयर्स इवेंट में माल्टा के खिलाफ आखिरी थ्रो पर शानदार जीत हासिल की।"
कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार इस खेल को आधिकारिक तौर पर 'बॉल्स' के नए इनडोर फॉर्मेट में खेला जा रहा है। भारत की पिंकी सिंह और रूपा रानी टिर्की की जोड़ी को माल्टा की बहनों रेबेका लुईस रिक्सन और कोनी-ले रिक्सन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में तनावपूर्ण स्थिति से उबरने के बाद, पिंकी ने टाई-ब्रेक में निर्णायक थ्रो करके भारतीय टीम की जीत पक्की की।
भारत ने मैच की शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया। रूपा रानी टिर्की ने शानदार लय पकड़ी, जबकि पिंकी सिंह ने सटीक थ्रो किए। दोनों के बेहतरीन तालमेल की बदौलत भारत ने शुरुआती बढ़त हासिल करते हुए दो अंक बटोरे। इसके बाद में पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में पुतुल सोनोवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन और वर्ल्ड बॉल्स हॉल ऑफ फेम के सदस्य रयान बेस्टर को हराकर भारत की बेहतरीन शुरुआत को आगे बढ़ाया।
पुतुल सोनोवाल ने सेक्शन डी में अपने अभियान का आगाज किया। सेक्शन डी के राउंड 1 में मैच 2 के रेगुलर समय में 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद सोनोवाल ने टाई-ब्रेकर जीता। टाई-ब्रेकर में, मौजूदा एशियाई चैंपियन सोनोवाल की पहली कोशिश किटी (लक्ष्य) के करीब रही, जो आखिर में जीत पक्की करने के लिए काफी साबित हुई। सोनोवाल अब शुक्रवार को अपने अगले सेक्शन डी मैच में फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर का सामना करेंगे।
Tagsसीडब्ल्यूजी 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





