न्यूज

सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 July 2026 9:28 AM IST
सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार
x
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तीन बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि जिले में रात के समय चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 3 बजे जयसिंहपुर थाना पुलिस पीढ़ी टोल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक जीप कंपास में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत चौहान, आकाश, मिथिलेश चौहान और अजय कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अनिकेत चौहान पर 52 मुकदमे दर्ज हैं, और वह 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी है। आकाश पर 46, मिथिलेश चौहान पर 26, और अजय कुमार पर 22 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे, 22 जिंदा कारतूस, करीब 11 लाख रुपए नकद और कुछ ज्वेलरी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी करने की नीयत से इलाके में आए थे। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story