न्यूज

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

jantaserishta.com
19 Jun 2026 10:52 AM IST
हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष
x
न्यूटाउन: पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि योग काफी प्रसिद्ध हो गया है। 200 देशों में योगाभ्यास किया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री इस बार पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। 30 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी योगाभ्यास करेंगे। योग दिवस से पहले ही बंगाल में प्रचार और प्रसार के साथ ही योगाभ्यास शुरू कर दिया गया है।
दिलीप घोष ने कहा कि हम लोगों ने योगाभ्यास किया है। प्रशासन की ओर से भी योग और मैराथन का आयोजन किया गया। हर घर, हर व्यक्ति तक योग पहुंचे, इसके लिए हम लोगों की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि इस बार गंगा में भी बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। नाव पर योगाभ्यास किया जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अभिषेक बनर्जी की होने वाली मुलाकात को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि स्पीकर की ओर से बुलाया गया है तो उनको जाना चाहिए। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की ओर से बैठक को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि बैठक करके क्या होगा? पार्टी का कार्यालय छीन लिया गया है। टीएमसी के एमपी और एमएलए चले गए, अब तो पार्टी ही चली गई। इस तरह की बैठक का क्या मतलब होता है? जो लोगों के खिलाफ हो जाते हैं, उन लोगों के साथ ऐसा ही होता है।
टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने की चल रही अटकलों पर दिलीप घोष ने कहा कि यह कोई असंभव बात नहीं है। बहुत सारी पार्टियां कांग्रेस से निकली थीं और अब कांग्रेस में विलय कर चुकी हैं। इसका भी अंतिम नतीजा वही होने वाला है।
उदयन गुहा की गिरफ्तारी पर दिलीप घोष ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि उनको किसलिए गिरफ्तार किया गया है। उनका नाम फर्टिलाइजर स्कैम में भी आया है। बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार का नेतृत्व करने वाले उदयन गुहा ही हैं। टीएमसी के शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को मारकर टांग दिया गया था। अब विधानसभा चुनाव और उसके बाद जनता ने टीएमसी के आतंक का जवाब दिया है। अब अराजकता फैलाने वालों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।
मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पाकिस्तान से काटकर इस बंगाल को लाए थे। इस वर्ष से सरकारी तौर पर पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story