न्यूज
एआई ट्रेड कम होने के शुरुआती संकेत, भारत में विदेश निवेश प्रवाह में हो सकता है सुधार
jantaserishta.com
7 Jun 2026 1:09 PM IST

x
मुंबई: अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक के एक सत्र में 5 प्रतिशत लुढ़के से एआई बबल के फूटने के शुरुआती संकेत मिले हैं, लेकिन इस बदलाव से भारतीय शेयर बाजार में विदेश निवेश प्रवाह में सुधार देखने को मिल सकता है। यह जानकारी रविवार को एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई थी।
एनएसडीएल के डेटा के मुताबिक, मई में एफआईआई ने 32,963 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। जून में भी बिकवाली को जारी रखा। इस महीने की शुरुआत से अब तक 42,926 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं, जिससे 2026 में अब तक बिकवाली का आंकड़ा 2,83,662 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
चालू खाता घाटे और भुगतान संतुलन अंतर को पूरा करने के लिए विदेशी निवेश (एफपीआई) के प्रवाह के महत्व को देखते हुए, केंद्रीय बैंक और सरकार ने एफपीआई को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, “केंद्र द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में एफपीआई निवेश पर ब्याज और पूंजीगत लाभ को कर से छूट देने जैसे उपायों के साथ-साथ मौद्रिक नीति में आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों द्वारा जुटाए गए एफसीएनआर जमा पर हेजिंग लागत को वहन करने, फॉरेक्स स्वैप विंडो का विस्तार, एफएआर मार्ग के माध्यम से सरकारी बॉन्ड तक पहुंच में वृद्धि और भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने के लिए एनआरआई और ओसीआई की सीमा में वृद्धि जैसी घोषणाएं भारत में विदेशी मुद्रा प्रवाह को मजबूत करेंगी।”
इससे रुपए को स्थिर होने में भी मदद मिली है। वैश्विक अस्थिरता के कारण रुपया गिरकर 96.96 के निचले स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि, 5 जून को बढ़कर 94.94 हो गया था। विश्लेषक ने कहा, “अगर विदेशी निवेशकों को भारत में वापस लाना है, तो एआई ट्रेड, जो भारत से विदेशी निवेश के बाहर ले जाने का मुख्य कारण रहा है, में बदलाव आना चाहिए। फिलहाल इसके शुरुआती संकेत मिल रहे हैं।”
भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता की चिंताओं के बीच, निफ्टी और सेंसेक्स जैसे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट के साथ बाजार पिछले सप्ताह बंद हुए। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतों ने गिरावट को सीमित करने में मदद की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





