न्यूज

डीपीएल 2026: सुजल पर भारी पड़ी सार्थक की तूफानी पारी, नॉर्थ दिल्ली ने ईस्ट दिल्ली को 6 विकेट से हराया

jantaserishta.com
6 Aug 2026 8:32 AM IST
डीपीएल 2026: सुजल पर भारी पड़ी सार्थक की तूफानी पारी, नॉर्थ दिल्ली ने ईस्ट दिल्ली को 6 विकेट से हराया
x
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हराया। सुजल सिंह की अर्धशतकीय पारी पर नॉर्थ दिल्ली के कप्तान सार्थक रंजन की तूफानी पारी भारी पड़ी।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स से मिले 172 रनों के लक्ष्य को नॉर्थ दिल्ली ने सिर्फ 16 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वैभव कांडपाल महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अर्नव बग्गा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 रन बनाने के बाद सिमरजीत सिंह का शिकार बने। 39 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद टीम की पारी को कप्तान सार्थक और यश भाटिया ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए महज 61 गेंदों में 113 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।
हालांकि, बेहतरीन लय में दिख रहे सार्थक अपने शतक से महज 5 रन दूर रह गए। उन्होंने 50 गेंदों में 190 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 95 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, यश अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 34 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर लौटे।
इससे पहले, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 171 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अर्पित राणा 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ध्रुव कौशिक 14 रन ही बना सके। कप्तान मयंक रावत का बल्ला भी खामोश रहा और वह 16 रन बनाकर मयंक डागर का शिकार बने। काव्या गुप्ता भी सिर्फ 2 रन ही बना सके, जबकि सूर्यांश रैना 16 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे सुजल सिंह एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 50 गेंदों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। गेंदबाजी में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की तरफ से मयंक डागर ने 16 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story