न्यूज
डीपीएल 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रनों से हराया, आर्यन गौर ने खेली तूफानी पारी
jantaserishta.com
7 Aug 2026 8:40 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 13वें मुकाबले में पुरानी दिल्ली-6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रनों से हराया। पुरानी दिल्ली से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तनुज पवार सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लक्ष्य थरेजा भी 12 गेंदों का सामना करने के बाद 10 रन बनाकर आउट हुए। 13 के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही न्यू दिल्ली टाइगर्स की लड़खड़ाती हुई पारी को कप्तान हिम्मत सिंह और वैभव रावल ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 54 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
वैभव 32 गेंदों का सामना करने के बाद 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान हिम्मत 25 गेंदों में एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाने के बाद उद्धव मोहन का शिकार बने। केशव दलाल सिंह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 18 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।
मनीष शेहरावत 16 रन बनाकर आउट हुए। राहुल चौधरी ने 7 रन बनाए, जबकि ऋतिक शौकीन ने 9 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में पुरानी दिल्ली 6 की ओर से रजनीश दादर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, उद्धव मोहन और अजय अहलावत ने दो-दो विकेट निकाले।
इससे पहले, पुरानी दिल्ली 6 ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 177 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और धनंजय सिंह 9 रन बनाकर लक्ष्मण की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हालांकि, इसके बाद आर्यन गौर और देव लाकरा ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। देव 20 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान अनुज रावत (8 रन) और अश्विनी चिल्लर (4 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, आर्यन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने महज 42 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 91 रनों की दमदार पारी खेली। गेंदबाजी में न्यू दिल्ली टाइगर्स की ओर से लक्ष्मण ने 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ऋतिक शौकीन ने भी सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





