न्यूज
आरपीएससी के गलत इस्तेमाल पर डोटासरा को करना चाहिए आत्म-मंथन : अर्जुन राम मेघवाल
jantaserishta.com
26 Jun 2026 10:41 AM IST

x
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग-2026 कार्यक्रम का आयोजन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का मकसद छात्रों को सही करियर चुनने में मदद करना है। साथ ही, उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के कथित गलत इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस की आलोचना भी की।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "गोविंद सिंह डोटासरा को आत्म-मंथन करना चाहिए और अपने व्यवहार पर गौर करना चाहिए। उन्हें यह देखना चाहिए कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) जैसी सम्मानित संस्था का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कैसे हुआ। इन आरोपों के समर्थन में सबूत मौजूद हैं। इसके बाद भी वे जिस तरह से दूसरे पर आरोप लगाते है वो सही नहीं है।"
उन्होंने कहा, "हम युवाओं को सही करियर चुनने में मदद करने के लिए कई सालों से यह करियर काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित कर रहे हैं। इन सेशन में एक्सपर्ट्स भी शामिल होते हैं। 12वीं क्लास पूरी करने के बाद, छात्र अक्सर सोचते हैं कि उन्हें कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस या किसी और फील्ड में जाना चाहिए। अगर उन्हें सही समय पर सही गाइडेंस मिल जाए।"
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन देकर बेहतर करियर चुनने में सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि यह काउंसलिंग कार्यक्रम सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भाग लेने के पात्र होंगे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ विद्यार्थियों को नए करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा, विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं तथा भविष्य की योजना बनाने संबंधी जानकारी देंगे। साथ ही विद्यार्थियों के करियर से जुड़े सवालों का समाधान भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए https://sskbikaner.com/bhawana-career-counselling पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए 94139-38665, 99823-11283, 7378620401 एवं 94140-64905 पर संपर्क किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





